शाहरुख खान ने लिया अमिताभ बच्चन का इंटरव्यू- बेहद मजेदार- बिग बी ने खोले कई बड़े राज
सुपरस्टार शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म बदला को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहें हैं। गौरतलब है कि फिल्म 8 मार्च को रिलीज हो रही है और इस फिल्म मे अमिताभ बच्चन के साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली है। फिल्म को शाहरुख खान प्रोड्यूस कर रहें हैं। इस समय यू-ट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की मस्ती मजाक भरी बातों के बीच कई राज से पर्दे भी उठा दिए गए हैं।
बता दें कि इस स शो का नाम है बदला अनप्लग्ड। अमिताभ और शाह रुख़ ने कुछ दिनों पहले ही इस शो की बात अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी और तब से ही इन दो दिग्गजों को साथ देखने का इंतजार होने लगा है।

अब शाहरुख ने इस शो का पहला एपिसोड रिलीज कर दिया है। आंठ मिनट और छह सेकेण्ड के इस एपिसोड में अमिताभ और शाह रुख़ बेहद कैंडिड और मज़ाक के मूड में हैं।
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होने कभी मुर्गी के बच्चे का रोल किया था और वो उनका पहला रोल था। इसके अलावा ये भी बताया कि अमिताभ बच्चन को उनकी आवाज के कारण ऑल इंडिया रेडियो से रिजेक्ट कर दिया गया था। फिलहाल आप देखिए ये पूरा वीडियो जो काफी मजेदार है..


Click it and Unblock the Notifications