TRAILER: 'बदला' लेने आए अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू- जबरदस्त संस्पेंस थ्रिलर
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और कोई शक नहीं कि यह शानदार है। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। बता दें, इस फिल्म को शाहरुख खान अपने बैनर 'रेड चिलीज' तले ला रहे हैं। जबकि फिल्म के निर्देशक हैं सुजॉय घोष। यह एक स्पैनिश फिल्म The Invisible Guest की हिंदी रीमेक है।
ट्रेलर की बात करें तो अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू के अभिनय से लेकर बैकग्राउंड स्कोर और डॉयलोग्स भी काफी जबरदस्त हैं। फिल्म में तापसी अपना केस लेकर अमिताभ बच्चन के पास आती हैं, जो कि एक वकील हैं- बादल गुप्ता, जिसने 40 सालों में कोई केस नहीं हारा है। यहां तापसी किसी मर्डर केस में फंसी हैं और अमिताभ उन्हें बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। फिल्म की टैगलाइन है- माफ कर देना हर बार सही नहीं होता।

यह पहली बार नहीं है जब बिग बी और तापसी एक साथ आ रहे हों.. इससे पहले भी इस जोड़ी ने पिंक जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। जिसमें अमिताभ और तापसी को लोगों ने एक साथ खूब पसंद किया था। पिंक में भी अमिताभ बच्चन ने वकील की भूमिका ही निभाई थी। वहीं, अब बदला का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
यहां देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications