Badla Poster- सच्चाई से सामना कराने आ रहें अमिताभ बच्चन- नए पोस्टर में खोला बड़ा राज
12 फरवरी को रिलीज हुए अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला के ट्रेलर ने लोगों को काफी ज्यादा चौंकाया था। इस ट्रेलर को देखकर लगा कि ये फिल्म भी काफी ज्यादा कमाल करने आ रही है। अब अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फिर से एक पोस्टर रिलीज किया है जो कि धमाकेदार है। इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा है कि 'कई बार जो सामने होता है उसे सच नहीं मानना चाहिए क्योंकि हमारी आंखे भी धोखा जाती है।
इसके अलावा उन्होने फिल्म की रिलीज के 8 मार्च को लिखते हुए कहा है कि सच्चाई जानने के लिए फिल्म देखें। फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक वकील के किरदार को निभाने वाले हैं।

पोस्टर से ही उनका किरदार काफी गंभीर नजर आ रहा है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ग्लासगो में हुई है। यह पहली बार नहीं है जब बिग बी और तापसी एक साथ आ रहे हों..इससे पहले भी इस जोड़ी ने पिंक जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।
जिसमें अमिताभ और तापसी को लोगों ने एक साथ खूब पसंद किया था। फिलहाल अमिताभ बच्चन के फैंस को फिल्म कि रिलीज का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications