तमिल रॉकर्स नहीं माना- रिलीज होते ही HD में LEAK कर दी बदला- लोग कर रहे हैं डाउनलोड
Recommended Video

पाइरेसी की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली वेबसाइट तमिल रॉकर्स ने फिर से जाहिर कर दिया है कि वो मानने वालों में से नहीं है। फिल्म मार्वेल के बाद शुक्रवार को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला को भी अगले ही दिन फुल एचडी में लीक कर दिया गया है। कुछ समय पहले इस वेबसाइट पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे। बता दें कि इस फिल्म को धड़ल्ले से आनलाइन डाउनलोड किया जा रहा है।
इस वेबसाइट से फिल्म इंडस्ट्री अब पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। पिछले कुछ समय से पायरेसी की समस्या फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या बन कर सामने आई है। सिर्फ हिंदी ही नहीं, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम जैसी भाषाओं में भी फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रही हैं।

कई बार इस साइट को आगाह भी किया जा चुका है मगर कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आया है। इस तरह से तुरंत लीक होने के कारण फिल्म निर्माताओं को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है..
इस अपराध पर लगाम भी नहीं लग पा रही है। फिलहाल आप देखें कि कौन कौन सी फिल्में हाल ही में तमिल रॉकर्स पर देखते ही देखते लीक हो गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











