1st Day 1st Show: अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू की 'बदला' रिलीज- दर्शकों ने कहा SUPERHIT
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म बदला सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। समीक्षकों और दर्शकों से फिल्म को बेइंतहा तारीफ मिल रही है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो हो चुका है कि दर्शकों के अनुसार फिल्म बेहद शानदार है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी के साथ साथ बिग बी और तापसी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है।
बता दें, फिल्म बदला एक सस्पेंस थ्रिलर है। फिल्म में अमिताभ और तापसी के अलावा अमृता सिंह, पंकज त्रिपाठी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी को निर्देशक ने इतनी मजबूती के साथ गढ़ा है कि एक सेकेंड के लिए भी स्क्रीन से आपकी नजर नहीं हटेगी।

फिल्म में अमिताभ बच्चन बादल गुप्ता नाम के वकील का रोल निभा रहे हैं जबकि तापसी पन्नू नैना सेठी नाम की लड़की के रोल में हैं जिसपर मर्डर का आरोप है। फिल्म की कहानी मजबूत है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी और बोर नहीं करेगी। यहां जानें फर्स्ट शो के बाद दर्शकों की क्या रही प्रतिक्रिया।


Click it and Unblock the Notifications