Badla Reactions - अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म देखने के बाद क्या बोले B-Town सेलेब्स
हर बार माफ कर देना भी सही नहीं होता...जी हां ये लाइन फिल्म बदला की टैगलाइन है जिससे आप अंदाजा लगा सकता हैं कि फिल्म कितनी धमाकेदार होगी। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म पिंक के बाद ये बिग बी और तापसी की दूसरी फिल्म है। बता दें कि ये फिल्म लोगों को तो पसंद आ ही रही है लेकिन इसको देखने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने भी जमकर तारीफ की है। आइए देखते हैं कैसा आया बदला का सेलिब्रिटीज रिएक्शन...
जिस तरह से फिल्म के रिव्यू सामने आ रहे हैं इससे एक बात को तय है कि फिल्म काफी धमाकेदार कमाई करने वाली है। इस फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू फिल्म पिंक में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications