बदला: सुजॉय घोष की फिल्म में फिर साथ दिखेगें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू को आपने फिल्म पिंक में एक साथ देखा था और उस फिल्म में अमिताभ और तापसी के अभिनय को बेहद सराहना मिली थी। बता दें कि एक बार फिर से दोनो स्टार्स साथ में फिल्म का करने वाले हैं। जी हां दोनो सुपरस्टार्स सुजॉय घोष की फिल्म मे नजर आने वाले है और फिल्म का नाम है बदला।

इस फिल्म को लेकर दोनो एक बार फिर से चर्चा में चल रहे है। ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री होगी और फिल्म अगले महीने यानि जून में फ्लोर पर आ सकती है। इसके लिए अमिताभ और तापसी ने तैयारी शुरु कर दी है।

badla, amitabh bachchan, taapsee pannu, sujoy ghosh, बदला, अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, सुजॉय घोष

फिल्म की बात करें तो ये एक स्पैनिश फिल्म के राइट्स सुजॉय घोष को मिले है जो जिसका वो हिंदी रीमेक बनाने की सोच रहे है। इस फिल्म के लिए काफी समय से चर्चा चल रही थी पर अब इसका नाम सबके सामने आ गया है।

फिल्म पिंक में आपको अमिताभ बच्चन और तापसी की जोड़ी काफी पसंद आई थी और इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वकील का रोल किया था जो कि काम करना बंद कर चुका होता है।

अमिताभ जब देखते है कि उनके साथ गलत हो रहा है तो वो अपना प्रोफेशन फिर से शुरु करके उनके हक ले लिए लड़ते है और उनको इंसाफ दिलाते है। अमिताभ बच्चन लगातार बेहतरीन फिल्म और बेहतर अभिनय कर रहे है।

इस समय अमिताभ बच्चन के हाथ में काफी बड़ी फिल्में है जिनमे से एक ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है जिसकी शूटिंग मे वो इस समय काफी व्यस्त है।

हाल ही मे अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉट आउट का ट्रेलर आया था जो कि लोगो को काफी ज्यादा पसंद आया था। अमिताभ बच्चन अकेले ऐसे सुपरस्टार है जो कि इस उम्र मे भी इतने पसंद किए जाते है।

तापसी की बात करे तो तापसी भी कई बड़े स्टार्स और बड़ी फिल्में कर चुकी हैं। अक्षय कुमार के साथ आई उनकी फिल्म बेबी में उनका छोटा सा रोल था पर वो लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

इसके बाद वो सोलो फिल्म नाम शबाना में नजर आई थी जो कि काफी पसंद की गई थी। हालांकि उनकी फिल्म बदला के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा पर इतना तो पक्का है कि ये सुपरहिट जोड़ी कुछ ना कुछ धमाल जरूर करेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X