ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फ्लॉप होने पर बादशाह का आमिर खान पर बड़ा बयान, बोले उन्होने इसके लिए....
सुपरस्टार आमिर खान हिंदी सिनेमा उन स्टार्स में से हैं जिनकी फिल्में आने से पहले लोगों को एक उम्मीद रहती हैं कि फिल्म में जरूर कुछ अलग होगा और फिल्म काफी शानदार होगी। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान लोगों को पसंद नहीं आई और फैंस काफी ज्यादा नाराज हुए। इस बात को लेकर अपसेट आमिर खान मीडिया के सामने आए और फिल्म की असफलता का श्रेय अपने ऊपर ले लिया और उसको स्वीकार भी किया।
अब उनकी इस बात से सिंगर और रैपर बादशाह काफी ज्यादा प्रभावित हुएं हैं और उन्होने इसके लिए आमिर खान की तारीफ की है। उनका कहना है कि ये काफी अच्छी बात है कि आमिर खान सबके सामने आए और फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए लोगों से गलती मनाई।

बादशाह एक ऐसे रैपर है जो इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहें हैं और लोगों के दिलों में राज कर रहें हैं। आमिर खान के साथ ये पहली बार नहीं हुआ.. लगभग सारे सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो जाती हैं। मिलिए ऐसे ही कुछ सुपरस्टार्स और उनकी फिल्मों से....


Click it and Unblock the Notifications











