TRAILER: बधाई हो, आयुष्मान की मम्मी प्रेगनेंट हैं, देखिए 2018 की बेस्ट कॉमेडी फिल्म
आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म बधाई हो के बारे में हिंट दिए जा रहे हैं और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर आ चुका है। और ये ट्रेलर इतना मज़ेदार है कि पूछिए ही मत। फिल्म का टॉपिक ही इसे शानदार बना देता है। आयुष्मान और सान्या फिल्म में एक प्रेमी जोड़ा बने हैं। दोनों शादी करने वाले होते हैं कि आयुष्मान की मम्मी प्रेगनेंट हो जाती हैं।
इसके बाद सब आयुष्मान को शादी की बधाईयां देने की बजाय, आने वाले नन्हें मेहमान की बधाईयां देने लगते हैं। हालांकि उनकी प्रेमिका उन्हें समझाती हैं कि इस बात में कैसी शर्म कि उनके माता - पिता सेक्स करते हैं। लेकिन आयुष्मान अपने आने वाले भाई - या बहन से काफी शर्मिंदा है।

फिल्म एक बेहतरीन सिचुएशनल कॉमेडी लग रही है और 19 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। जंगली पिकचर्स के लिए फिल्म को डायरेक्ट किया है अमित रविंदरनाथ शर्मा ने। फिल्म की सबसे शानदार बात है इसकी कास्टिंग। आयुष्मान और सान्या का साथ दिया है नीना गुप्ता, सुरेखा सिकरी ने।
वैसे इस फिल्म के इंतज़ार में समय बिताने से अच्छा है आप बॉलीवुड की कुछ बेस्ट सिचुएशनल कॉमेडी फिल्में देख डालिए -


Click it and Unblock the Notifications