BOX OFFICE: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के सामने भी जमकर टिकी है ये फिल्म- ब्लॉकबस्टर
आयुष्मान खुराना- सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में भी कमाई कर रही है। दिलचस्प बात है कि इस हफ्ते ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी बड़ी फिल्म रिलीज हुई है। बधाई हो के पास फिलहाल गिनी चुनी स्क्रीन ही बची है लेकिन फिर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। अब तक बधाई हो 111.04 करोड़ की कमाई कर चुकी है। यह शानदार कलेक्शन है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की सुनामी- दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन
दिवाली पर भी फिल्म ने 1 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। जबकि गुरुवार को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की ओपनिंग के बाद भी बधाई हो ने लगभग डेढ़ करोड़ का कलेक्शन किया है। जाहिर तौर पर लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया है। जिसका असर अभी भी दिख रहा है।

बधाई हो 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने अब तक 400 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा कमाया है। यह आयुष्मान के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। खास बात है कि आयुष्मान खुराना ने दो हफ्तों में बैक टू बैक दो हिट फिल्में दी हैं। पहली अंधाधुन और दूसरी बधाई हो।
यहां जानें 2018 की 100 करोड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications