..................... Badhaai Ho film won 27 awards crossed 9x its budget received a strong rating - Hindi Filmibeat

2018 की ये फिल्म बनी मिसाल, 23 करोड़ की लागत में इसने कमाए 200 करोड़, जीते 27 अवॉर्ड! लीड एक्टर्स हैं...

Badhaai Ho

Badhaai Ho movie awards: कई लो-बजट फिल्मों ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। Kahaani, Andhadhun और Vicky Donor जैसी फिल्में इस बात का सबूत हैं कि बड़ी बजट वाली फिल्मों के बिना भी शानदार कहानी और उम्दा एक्टिंग से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

आज हम एक ऐसी ही बॉलीवुड फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं जो साल 2018 में रिलीज हुई थी और उस समय जबरदस्त हिट साबित हुई थी। यह फिल्म सिर्फ 23 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने नौ गुना ज्यादा यानी करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

7 साल पुरानी वह सुपरहिट फिल्म

यह फिल्म है Badhaai Ho, इस फिल्म में एक दिलचस्प कहानी दिखाई गई है, जो एक मिडिल-क्लास दिल्ली परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में दिखाया गया है कि जब घर के बड़े बेटे नकुल (आयुष्मान खुराना) की शादी की उम्र आती है, तभी उसके बुजुर्ग माता-पिता (नीना गुप्ता और गजराज राव) अचानक दोबारा माता-पिता बनने वाले होते हैं।

फिल्म ने जीते 27 अवॉर्ड

Badhaai Ho ने 2018 में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई बल्कि अवॉर्ड फंक्शनों में भी झंडे गाड़े। इस फिल्म ने कुल 27 अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें दो नेशनल अवॉर्ड भी शामिल हैं। सुरेखा सीकरी को इस फिल्म के लिए Best Supporting Actress अवॉर्ड मिला था, जबकि फिल्म ने Best Popular Film का नेशनल अवॉर्ड भी जीता।

शानदार कास्ट और दिल छू लेने वाली कहानी

फिल्म में आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, सान्या मल्होत्रा, गजराज राव और सुरेखा सीकरी जैसे दमदार कलाकारों ने काम किया है। हर किरदार ने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई। कॉमेडी और इमोशन का ऐसा मेल देखने को बहुत कम मिलता है।

अब कहां देखें यह फिल्म

Badhaai Ho को IMDb पर 7.9 की मजबूत रेटिंग मिली हुई है, जो इसे 2018 की टॉप फिल्मों में शामिल करती है। अगर आपने थिएटर में यह फिल्म मिस कर दी थी तो अब इसे Jio Hotstar पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।

Read more about: badhaai ho
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X