#BestActor2018: बधाई हो के पापा, पद्मावत के खिलजी और स्त्री के राजकुमार राव, शानदार तस्वीरें
स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2018 की शाम शानदार तरीके से गुज़री। वहीं साल की बेस्ट फिल्मों और बेस्ट एक्टर्स को इस इवेंट में सम्मानित भी किया गया। इस इवेंट में बधाई हो एक्टर गजराज राव ने बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवार्ड जीता। अब गजराज ने एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं अमित शर्मा का, जिन्होंने मुझमें बधाई हो के किरदार मिस्टर कौशिक की छवि दिखी।
मुझे इस साल दोनों कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला, बेस्ट एक्टर पॉपुलर और बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स। आखिरकार मैंने बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं रणवीर सिंह और राजकुमार राव को भी बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवार्ड मिला है। उन्हें भी ढेरों बधाईयां।

गौरतलब है कि बधाई हो में गजराज राव की पत्नी की भूमिका निभाने वाली नीना गुप्ता को भी बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवार्ड मिला और गजराज राव ने सबके साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी खुशी बांटी। बधाई हो, स्लाईस ऑफ लाइफ कॉमेडी ड्रामा थी, जहां दो जवान बेटों के बाद, एक माता - पिता, तीसरी संंतान की उम्मीद करते हैं जिससे घर के बाकी लोग शर्मिंदा होते हैं।
फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी। और यही कारण है कि स्टार स्क्रीन अवार्ड में इस फिल्म ने झंडे गाड़े। देखिए स्टार स्क्रीन अवार्ड्स के विजेताओं की लिस्ट -


Click it and Unblock the Notifications











