Bade Sahab Flop Show: फिस्स्स निकले 'बड़े साहब', Dhurandhar 2 देखने से पहले कलेजा कर लें मजबूत
Dhurandhar 2 Bade Sahab Flop Show: धुरंधर 2 रिलीज हो चुकी है और बड़े पर्दे पर बवाल कर रही है। काफी समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा थी और फैंस बेसब्री से 19 मार्च का इंतजार कर रहे हैं। एक लंबा वीकेंड और ईद की छुट्टी.. ये फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।

हालांकि इस फिल्म के एक हिस्से ने काफी निराश किया है और वो हैं बड़े साहब। जी हां, जब धुरंधर खत्म हुई थी तो एक सवाल सबके जहन में था कि आखिर बड़े साहब कौन होंगे?
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की टक्कर बड़े साहब से होगी। कभी इमरान हाशमी को बड़े साहब कहा जा रहा तो कभी मेगास्टार सलमान खान का नाम आ रहा था। लेकिन धुरंधर 2 में बड़े साहब ने लोगों को काफी निराश किया है।
Bade Sahab in Dhurandhar 2: फिस्स हुए बड़े साहब के सीन
अगर आप धुरंधर 2 महज इसलिए देखने जा रहे हैं कि इसमें बड़े साहब का धमाका होगा तो ये आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल बड़े साहब फिल्म में दिखाए तो गए हैं लेकिन पूरी तरह से फिस्स साबित हुए हैं। पूरी फिल्म में उनके महज 2-3 सीन हैं और वो भी ऐसे नहीं हैं कि आपको प्रभावित कर सकें। इसके अलावा फिल्म का पहला हाफ थोड़ा स्लो है लेकिन बाद वाले हिस्से में रणवीर सिंह ने ऐसी गर्दा उड़ाई है कि आप थिएटर से उनकी तारीफें करते हुए बाहर निकलेंगे। आदित्य धर का रहना है कि रणवीर ने धुरंधर 2 में अपने करियर बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करने वाली है।
Dhurandhar 2 Box Office: पहले दिन कितनी कमाई करेगी धुरंधर 2?
रणवीर सिंह की इस फिल्म में इस बार यामी गौतम भी नजर आने वाली हैं लेकिन वो किस तरह के किरदार में हैं इसको लेकर आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन करीब 120 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। इसके इतना तय है कि फिल्म काफी लंबा जाने वाली है। धुरंधर ने 1300 करोड़ के आसपास का बिजनेस करते हुए बॉलीवुड को नई ऊंचाई दी थी।


Click it and Unblock the Notifications















