Bade Miyan Chote Miyan Trailer: ईद पर भाईजान नहीं खिलाड़ी कुमार का होगा बॉक्स ऑफिस पर कमरतोड़ एक्शन

Bade Miyan Chote Miyan Trailer

Bade Miyan Chote Miyan Trailer Released: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अगले महीने ईद के मौके पर दर्शकों के बीच आ जाएगी। फिल्म को लेकर दर्शकों को बीच गजब का बज बना हुआ है। इसी बीच फिल्म का 3 मिनट 31 सेकंड का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म में ट्रेलर में मेकर्स ने वो सारे चटपटे मसालों का फ्लेवर डाला है, जिसे देख दर्शक क्रेजी हो गए हैं।

ट्रेलर की शुरुआत धांसू डायलॉग से होती है, 'सबसे खतरनाक दुश्मन वो होता है जिसके अंदर मौत का डर ही न हो। एक ऐसा दुश्मन जिसका न नाम हो न पहचान और न चेहरा, जिसका सिर्फ एक लक्ष्य हो- बदला।' इसके बाद भारत-पाक का जंग दिखाया गया है।

ट्रेलर में अक्षय और टाइगर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म फुलटूस एक्शन से लबरेज होगी, जिसकी झलक ट्रेलर में साफ दिख रही है। ट्रेलर में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ की भी झलक दिखाई गई है। वहीं विलेन के रूप में साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन काफी धांसू लग लग रहे हैं।

बता दें कि 'बडे़ मियां छोटे मियां' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। ये बिग बजट फिल्म बताई जा रही है। बता दें कि 'बडे़ मियां छोटे मियां' की शूटिंग देश में मुंबई के अलावा लंदन,अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन में हुई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में हॉलीवुड लेवल का एक्शन होगा। वहीं फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X