Bade Miyan Chote Miyan- इस दिन से शुरु होगी शूटिंग, अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ का धमाका!

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ तब चर्चा में आ गए थे जब उनकी फिल्म बडे मियां छोटे मियां का ऐलान हुआ था। इसके बाद से इस फिल्म को लेकर चर्चा है और लोग इंतजार कर रहे हैं ये कब थिएटर्स में धमाका करेगी। इस फिल्म को निर्देशक अली अब्बास जफर बना रहे हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म काफी दमदार साबित होने वाली है। लेकिन अब फिल्म अपनी शूटिंग को लेकर चर्चा में आई है और पता चला है कि काफी जल्दी इसकी शूटिंग शुरु होगी।
पिंकविला की मानें तो शूटिंग शेड्यूल को लॉक कर दिया गया है। जी हां, टाइगर और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म की शूटिंग की तैयारी जनवरी 2023 से होना शुरु हो सकती है। फिल्म फरवरी में फ्लोर पर आएगी।
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है और लोग चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरु हो। खबर ये भी है कि अली अब्बास जफर ने स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया है और सभी शूटिंग लोकेशन्स को फाइनल कर दिया गया है।
फिल्म मुंबई में फ्लोर पर जाएगी, लेकिन स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रियन आल्प्स, सऊदी अरब और लंदन सहित विदेशों में कई स्थानों पर भी शूट की जाएगी।
अली अब्बास जफर का धमाका-
काफी समय के बाद अली अब्बास जफर इस फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। उन्होने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं जिनमें सुलतान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में शामिल हैँ। अब उनका ये साथ टाइगर और अक्षय के साथ कैसा रहता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











