एक दिन पहले बदली 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी अक्षय-टाइगर की फिल्म

Bade Miyan Chote Miyan Release Date Change: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार था। लेकिन रिलीज से मजह एक दिन पहले मेकर्स ने हैरान करने वाला फैसला लेते हुए फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है और नई रिलीज डेट का ऐलान किया है।
एडवांस बुकिंग हो गई थी शुरू
जहां एक ओर फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी ऐसे में ये खबर हर किसी हो पूरी तरह से शॉक्ड कर रही है। 10 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने फैसला लिया कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' अब 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज की डेट आगे बढ़ने की खबर सुनकर फैंस को निराशा तो हुई होगी। लेकिन फिल्म के लिए मेकर्स ज्यादा इंतजार नहीं करवा रहे हैं। 10 अप्रैल से हटकर फिल्म की रिलीज डेट बस एक दिन आगे बढ़ गई है। अब ये फिल्म ईद के खास मौके पर यानी 11 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।
इस कारण लिया फैसला
दरअसल, फिल्म को ईद के मौके पर ही रिलीज किया जाना था जो 10 अप्रैल को होनी थी। लेकिन ईद 1 दिन आगे बढ़ गई। इसी वजह से मेकर्स को फिल्म की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ाना पड़ा। फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ने की वजह से अब फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज नहीं चलाए जाएंगे। दर्शकों अब ये फिल्म सीधे थिएटर्स में देखनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











