..................... बड़े मियां छोटे मियां: अक्षय कुमार- टाइगर श्रॉफ के साथ 2023 में दबदबा कायम करने के लिए तैयार हैं मेकर्स! Bade Miyan Chote Miyan: Pooja Entertainment is gearing up for a grand 2023 release with Akshay Kumar and Tiger Shroff - Hindi Filmibeat

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार- टाइगर श्रॉफ के साथ 2023 में दबदबा कायम करने के लिए तैयार हैं मेकर्स!

By Filmibeat Desk
bade-miyan-chote-miyan-pooja-entertainment-gearing-up-for-a-grand-2023-release-akshay-kumar-tiger

Bade Miyan Chote Miyan: महामारी के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी फिक्स नही था लेकिन एक बात जो सामने आई, वो है फ्रेंचाइजी फिल्मों के लिए लोगों का प्यार। इस साल जहां कई बड़े स्टार्स तक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में फेल हो गई, वहीं हिट फिल्मों की फ्रेंचाइजी ने न सिर्फ ऑडियंस को थिएटर्स की तरफ खींचा बल्कि जबरदस्त कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज किया।

इस साल आई भूल भुलैया 2, दृश्यम 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्म को ले लीजिए, इन सभी बड़ी फ्रेंचाइजी को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है। अब जबकि साल 2023 की शुरुआत होने वाली है, मेकर्स ऑडियंस की झुकाव को पूरी तरह से समझने की कोशिश कर रही है।

2023 में कई बड़ी फिल्में अपनी रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इनमें से एक है पूजा एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां। फिल्म में 'फ्रेंचाइजी पावर' के साथ साथ स्टार पावर भी लोगों देखने को मिलने वाला है। क्योंकि इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ एक साथ स्क्रीन्स पर नजर आने वाले हैं।

पूजा एंटरटेनमेंट की बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में हैं। फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। फिल्म 2023 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। एक्शन सीन्स को इस फिल्म का हाइलाइट माना जा रहा है। कहा जा रहा था कि यह अमिताभ बच्चन और गोविंदा द्वारा अभिनीत 1999 की फिल्म की रीमेक होगी, लेकिन फिल्म की टीम ने इससे इंकार किया है और बताया गया कि यह बिल्कुल ओरिजनल फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X