ईद 2024 को सलमान खान नहीं, अक्षय कुमार ने किया लॉक, बिग बजट फिल्म के साथ करेंगे धमाका!

Bade Miyan Chote Miyan Release Date: सलमान खान और ईद रिलीज का एक अनोखा कनेक्शन है। लगभग हर साल ईद के मौके पर दबंग खान अपनी फिल्में लेकर दर्शकों के सामने आते हैं। लेकिन बता दें, ईद 2024 में सलमान फैंस को थोड़ी निराशा मिल सकती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा एंटरटेनमेंट ने अपनी बड़ी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए ईद 2024 लॉक कर लिया है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और मानुषी छिल्लर मुख्य किरदारों में हैं। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आएंगे।
ईद 2024 किया लॉक
बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के लिए ईद वीकेंड को लॉक कर दिया है, जो एक आकर्षक विंडो है और टीम का मानना है कि BMCM जैसी एक्शन फिल्म के लिए ईद सबसे अच्छी रिलीज विंडो साबित होगी। फिल्म 10 अप्रैल या 11 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ होगी।
इससे पहले, साल 2007 में अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'भूल भुलैया' के साथ ईद पर आए थे। वहीं, बड़े मियां छोटे मियां सुल्तान और भारत के बाद अली अब्बास जफर की तीसरी ईद रिलीज होगी।
शाहरुख खान से करने वाले थे क्लैश
बता दें, पहले 'बड़े मियां छोटे मियां' दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी और शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से क्लैश होने वाली थी। लेकिन फिल्म की टीम को प्रोडक्शन के स्तर पर थोड़ा और समय चाहिए, लिहाजा इसे कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ाने की प्लानिंग की गई है और अब यह ईद पर रिलीज होगी।
वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित एएजेड फिल्म के सहयोग से 'बड़े मियां छोटे मियां', जिसे वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया हैं।


Click it and Unblock the Notifications
