..................... बड़े मियां छोटे मियां: अक्षय कुमार- टागइर श्रॉफ की फिल्म का धमाकेदार एक्शन सीन, स्कॉटलैंड के सेट से देंखे PIC | Bade Miyan Chote Miyan: Akshay Kumar-Tiger Shroff's film to have guns, tanks and explosion, See pic from set - Hindi Filmibeat

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार- टागइर श्रॉफ की फिल्म का धमाकेदार एक्शन सीन, स्कॉटलैंड के सेट से देंखे PIC

bade-miyan-chote-miyan-akshay-kumar-tiger-shroff-film-to-have-guns-tanks-and-explosion-see-pic

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। कुछ दिन पहले ही फिल्म ने इंडिया में अपना पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा किया। जिसके बाद फिल्म की पूरी टीम अगले शेड्यूल के लिए स्कॉटलैंड पहुंच चुकी है। वहां से फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने सेट से एक बिहाइंड द सीन तस्वीर शेयर की है जोकि स्कॉटलैंड के खूबसूरत लोकोशन में ली गई है।

सेट से सामने आई इस तस्वीर ने जहां फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है, वहीं ये फिल्म के विशाल पैमाने की एक झलक भी देती है। जैकी ने इस बीटीएस पिक्चर को पोस्ट हुए लिखा- "गन्स... टैंक्स... एक्सप्लोजन्स...बूम 💥 सिनेमा में मिलते हैं। #BMCM #Scotland"

कोई शक नहीं कि जैकी भगनानी अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ स्क्रीन पर एक्शन और रोमांच का स्तर एक लेवल और बढ़ाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन हीरोज अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं जो एक बेहद दमदार विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

ये फिल्म 2023 के सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर में से एक है। वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट की इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी अली ने ही लिखी है। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 2023 दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। एक्शन सीन्स को इस फिल्म का हाइलाइट माना जा रहा है। रिपोर्ट्स थी कि यह अमिताभ बच्चन और गोविंदा द्वारा अभिनीत 1999 की फिल्म की रीमेक होगी, लेकिन फिल्म की टीम ने इससे इंकार किया है और बताया गया कि यह बिल्कुल ओरिजनल फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X