Akshay Kumar की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का सलमान खान कनेक्शन? एक्शन सीक्वंस डिटेल्स लीक?

सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो एक वक्त में कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है लेकिन वो बड़े मियां छोटे मियां को लेकर इस वक्त खबरों का हिस्सा है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके एक्शन सीक्वंस को लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि लोगों को चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म के एक्शन सीक्वंस में सलमान खान कनेक्शन देखने को मिलने वाला है।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस फिल्म में सलमान खान की एंट्री होने वाली है तो ये पूरी तरह से गलत है। दरअसल अक्षय कुमार इस फिल्म के एक्शन सीक्वंस के दौरान शर्टलेस होने वाले हैं और इसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं।
जी हां, बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार भी शर्टलेस होकर फाइट करते दिखने वाले हैं जो कि सलमान खान अमूमन हर फिल्म में करते हैं। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे जो कि काफी बॉडी बिल्डर हैं और अक्सर उनकी बॉडी और डांस लोगों को पसंद आती है।
हालांकि अक्षय कुमार किस तरह की तैयारी के साथ दिखते हैं ये तो वक्त बताएगा। वर्कफ्रंट पर सुपरस्टार अपनी फिल्म सेल्फी को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं।
फिल्म का दमदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और अब लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और ये काफी शानदार साबित होने वाला है। अक्षय कुमार को एक हिट की तलाश है क्योंकि उनकी पिछली कई फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications