Bade Miya Chote Miyan का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सामने आया धमाकेदार पोस्टर

Bade Miya Chote Miyan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miya Chote Miyan) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों फिल्म का टीजर और गाना रिलीज हुआ था। इस गाने और टीजर ने फैन्स के एक्साइटमेंट के लेवल को बढ़ा दिया है। फैन्स अब तक ट्रेलर और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल तो बता दें कि फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है कि फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के ट्रेलर की डेट सामने आ गई है। जी हां, मेकर्स ने हाल ही में दमदार पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर की घोषणा की है।
इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज
पूजा एंटरटेनमेंट की मोस्ट अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर होली के अगले दिन यानी कि 26 मार्च को रिलीज किया जाएगा। सामने आए पोस्टर में देखा जा सकता है कि मानुषी छिल्लर और अलाया एफ जीप पर बैठी हाथों में हथियार लिए बैठी नजर आ रही हैं। वहीं अक्षय और टाइगर भी बड़ी बंदूके लिए खड़े दिख रहे हैं।
इस दिन होगी फिल्म रिलीज
आपको बता दें कि इतने समय से सुर्खियों में रहने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां फिल्म को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अब्बास जफर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और अली अब्बस जफर ने फिल्म को लिखा है साथ ही निर्देशित किया है। बता दें कि यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर
बता दें कि छोटे मियां बड़े मियां फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ ही मानुषी छिल्लर, अलाया एफ नजर आ रहे हैं इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा भी अहम रोल में नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में कॉमेडी के साथ ही एक्शन सीन और दमदार डायलॉग्स मिलेंगे। फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक आपको बांधे रखेगी।


Click it and Unblock the Notifications











