..................... Badass Ravi Kumar OTT release date and time, where you can watch Himesh Reshammiya's film? - Hindi Filmibeat

लौट रहा है Badass Ravi Kumar.. OTT पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म? एक एक डिटेल आई सामने

Badass Ravi Kumar OTT Release: कुछ फिल्में सिर्फ इसलिए ही बनी होती हैं कि आप कुछ भी दिमाग लगाए बिना उसको देखें। फिल्म के नाम पर कुछ भी परोसने वाली एक ऐसी फिल्म थी 'बैडऐस रवि कुमार'।

Badass Ravi Kumar

जी हां, हिमेश रेशमिया की इस फिल्म ने रिलीज के बाद काफी ट्रोलिंग झेली थी और इसके डायलॉग्स सुनकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही थी। एक बार फिर से ये फिल्म लोगों को टॉर्चर करने के लिए आने वाली है। जी हां, खबरें हैं कि रिलीज के 13 महीनों के बाद 'बैडएस रवि कुमार' अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

हिमेश रेशमिया एक संगीतकार और सिंगर हैं लेकिन कई फिल्मों में वो बतौर अभिनेता भी नजर आ चुके हैँ। फरवरी 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 8.55 करोड़ की ही कमाई की थी।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म

हिमेश रेशमिया की फिल्म को लेकर चर्चा है और ओटीटी पर इस फिल्म को 18 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए आपके पास हॉटस्टार का सबस्क्रिप्शन होना चाहिए। जियो हॉटस्टार ने ऐलान करते हुए लिखा, ''रवि कुमार जैसा धुरंधर कोई हो नहीं सकता, बैडऐस रवि कुमार, 18 अप्रैल से स्ट्रीमिंग।'' इसके बाद इस फिल्म को लेकर हिमेश के फैंस इंतजार कर रहे हैं। ओटीटी पर फिल्म क्या कमाल करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं लोग

एक यूजर ने लिखा, हीरोइज्म का अगला स्तर रवि कुमार। एक ने लिखा, ''शुद्ध सिनेमाई अनुभव लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''यह सबसे बेहतरीन अनुभव होगा।'' एक ने लिखा, ''रहने दो भाई, क्यों सिर पकाओगे।'' एक ने लिखा, ''ओटीटी पर रिलीज होकर अब लोगों को टॉर्चर करेगी फिल्म।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: badass ravi kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X