Bad Newz OTT Release: तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल की फिल्म 'Bad Newz' ने दी ओटीटी पर दस्तक, देखें यहां...

Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज के ओटीटी रिलीज होने का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब वह पल आ गया है कि आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि फिल्म 'बैड न्यूज़' का ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर आज, 13 सितंबर को होगा।
अब आप इस फिल्म को दुनिया भर में प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी के द्वारा प्रोड्यूस, "बैड न्यूज़" फिल्म को प्राइम वीडियो ने धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के साथ मिलकर प्रेजेंट किया है। लियो मीडिया कलेक्टिव के प्रोडक्शन में बनी, इस फिल्म को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है।
बता दें कि इस फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और अम्मी विर्क लीड रोल में हैं, जबकि नेहा धूपिया, शीबा चड्ढा, नेहा शर्मा, विजयलक्ष्मी सिंह और फैसल राशिद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। आज से "बैड न्यूज़" प्राइम वीडियो पर हिंदी में भारत और दुनिया के 240 देशों और प्रदेशों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। बता दें कि ये प्राइम मेंबरशिप का लेटेस्ट एडिशन है।
सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता के बाद, ये फिल्म अब स्ट्रीमिंग स्पेस पर अपनी मजेदार रोमांस कॉमेडी और कैची म्यूजिक के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि सलोनी प्रेग्नेंट होती है। उसे जुड़वा बच्चे होते हैं, लेकिन मामला यह है कि दोनों ही बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी सलोनी बग्गा के किरदार में है। विक्की कौशल अखिल चड्ढा के किरदार में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











