'फुकरे 3' की शूटिंग शुरु होते ही आई बुरी खबर? फिल्म से बाहर हो गया ये सितारा!
इस वक्त शानदार कॉमेडी फिल्म फुकरे की तीसरी किस्त की चर्चा है और पता चला है कि फुकरे 3 की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता वरुण शर्मा (चूचा) ने 'फुकरे' फ्रेंचाइजी की इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन जो खबर हम आपको बताने वाले हैं उससे आप निश्चित तौर पर दुखी होने वाले हैं। पता चला है कि इस बार फिल्म का हिस्सा अली फजल नहीं होंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली फजल ने पैक्ड वर्क शेड्यूल का हवाला देते हुए फिल्म करने से मना कर दिया है। मिड डे ने बताया कि अली इस वक्त अपनी आगामी 'खुफिया' की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं,

और यही कारण है कि वो फुकरे 3 का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। अली के पास 'डेथ ऑन द नाइल' का प्रचार भी है, उनकी 'कंधार' की शूटिंग के साथ जल्दी तक का शेड्यूल है।

काफी ज्यादा बिजी हैं
इससे इतना तय है कि वो काफी ज्यादा बिजी हैं और मेकर्स को अभी फुकरे 3 बनानी है जिस कारण वो हिस्सा नहीं बन रहे हैँ। अब उनकी जगह पर किस एक्टर को मेकर्स लाते हैं ये बड़ा सवाल होगा और देखने वाली बात होगी।

क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर
वरुण शर्मा ने फिल्म शूटिंग अपडेट की घोषणा करने के लिए 'फुकरे 3' के फिल्म सेट से एक झलक दिखाई थी, और लिखा था कि.. "शुरू हो गयी !! (यह चालू है !!) जय माता दी," उन्होंने फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर के साथ लिखा।

बाकी सभी सितारे होंगे शामिल
अली फजल के अलावा, 'फुकरे' में ऋचा चड्ढा स्थानीय गैंगस्टर, भोली पंजाबन के रूप में हैं। इसमें पुलकित सम्राट हनी के रूप में, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह चार दोस्त (अली फजल सहित) के रूप में हैं, जो आसानी से पैसा बनाने और गहरे पानी में उतरने के तरीकों की तलाश करते हैं।

पंकज त्रिपाठी भी फिल्म का हिस्सा हैं
पंकज त्रिपाठी भी फिल्म का हिस्सा हैं। अली फजल की कमी बेशक काफी महसूस होगी लेकिन इस फिल्म का जादू कम नहीं होना चाहिए क्योंकि सभी दिग्गज एक बार फिर से साथ होंगे। अली फजल ने अपना करियर काफी शानदार बनाया है और इसका एक क्रेडिट वेब सीरीज मिर्जापुर को भी जाता है।

फैन फॉलोविंग
इस सीरीज के बाद उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार तरीके से बढ़ी है। आने वाले समय में वो कई फिल्मों और सीरीज का हिस्सा बनने के लिए काम कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











