एक बार फिर करण जौहर की फिल्म से जुड़ीं जाह्ववी कपूर- रोमांस के बाद अब थ्रिलर?
'धड़क' की पॉपुलर जोड़ी ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने पहली फिल्म से ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों कलाकारों के हाथों में फिलहाल कई फिल्में हैं। लेकिन इनकी जोड़ी को फैंस भी मिस कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर प्रोडक्शन की अगली फिल्म में ईशान और जाह्नवी की जोड़ी दिख सकती है। यह एक रोमांटिक- थ्रिलर होगी।
करण जौहर के पास फिलहाल कई फिल्में लाइन में हैं। जिसमें से एक 'तख्त' वह खुद डाइरेक्ट भी करने वाले हैं। ऐसे में करण अपनी इस हिट जोड़ी को एक बार फिर साथ लाने की प्लानिंग में हैं। ईशान- जाह्नवी की फिल्म का निर्देशन बिजॉय नाम्बियार कर सकते हैं।

फिलहाल जाह्नवी कपूर की बात करें तो धड़क, तख्त, दोस्ताना 2 के बाद धर्मा प्रोडक्शन के साथ यह जाह्नवी की चौथी फिल्म है। वहीं, इन फिल्मों के अलावा जाह्नवी गुंजन सक्सेना बायोपिक और कॉमेडी- थ्रिलर रूहीअफज़ा में भी नजर आने वाली हैं।
कोई शक नहीं कि बैक टू बैक इन फिल्मों के साथ जाह्नवी दर्शकों को काफी सरप्राइज करने वाली हैं। तख्त, दोस्ताना 2, गुंजन सक्सेना बॉयोपिक और रुहीअफज़ा.. ये सभी फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं, जिनके जरीए जाह्नवी दर्शकों के दिलों में अपने खास जगह बना सकती है।
धड़क में जाह्नवी को काफी पसंद किया गया, लेकिन साथ ही श्रीदेवी- बोनी कपूर की बेटी होने की वजह से नेपोटिज्म का टैग भी दे दिया गया था। उम्मीद कर सकते हैं कि इन फिल्मों से जाह्नवी अपनी प्रतिभा दर्शकों के सामने रख पाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications