'बचपन का प्यार' फेम सहदेव का एक्सीडेंट, कई घंटो बाद आया होश, मदद को आगे आए सीएम भूपेश बघेल!
रातों रात सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले सहदेव दिर्दो तब चर्चा में आए थे जब उनका कुछ साल पहले गाया गाना वायरल हो गया था। सहदेव ने जिस अंदाज से स्कूल में बचपन का प्यार गाया उसके सभी दीवाने हो गए। कुछ दिनों तक तो लोगों के दिमाग से ये गाना उतरा ही नहीं था। लेकिन इस बच्च को लेकर एक बुरी खबर आई थी कि.. 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में सहदेन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। उनके सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। यह लड़का बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ 'बचपन का प्यार' गाने के अपने संशोधित संस्करण के लिए प्रसिद्ध था।

सहदेव के चाहने वाले भी सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे। अब खबर है कि सहदेव खतरे से बाहर है उनको होश आ गया है। बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ आने के बाद जो लोग सहदेव को नहीं जानते थे वो जान गए थे।
इस खबर के बाद बादशाह ने भी उनकी हर संभव मदद करने का वादा किया था। इस दौरान रैपर ने फोन पर सहदेव के परिजनों से उनका हाल-चाल जाना। बादशाह और सहदेव ने एक साथ 'बचपन का प्यार' लिरिक्स पर वीडियो सॉन्ग बनाया।
ऐसा कहा जा सकता है कि आने वाले समय में सहदेव छत्तीसगढ़ का नाम और भी ज्यादा रोशन करेंगे। फिलहाल उनके परिवारवाले काफी दुखी हैं और जल्दी ही उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications