..................... Bachchhan Pandey trailer 18 February 2022 Akshay Kumar dangerous new look poster out। बच्चन पांडे ट्रेलर 18 फरवरी 2022 अक्षय कुमाक खतरनाक लुक पोस्ट रिलीज - Hindi Filmibeat

खतरनाक लुक अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' को लेकर बड़ी घोषणा- मुझे भाई नहीं बोलते, ट्रेलर इस दिन

साल 2022 में अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का इंतजार खत्म होने वाला है। अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म बच्चन पांडे के नए लुक के साथ मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला की इस साल की बड़ी रिलीज 'बच्चन पांडे' शामिल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज और अरशद वारसी भी नज़र आएंगे।

यह फिल्म 18 मार्च को थिएटर में बच्चन पाडे पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है। निर्माताओं ने मंगलवार को एक्शन कॉमेडी फिल्म बच्चन पांडे में से अक्षय कुमार का खतरनाक नाय लुक रिलीज़ कर दिया हैष साथ ही 18 फरवरी को ट्रेलर लॉन्च की भी घोषणा की है। बता दें कि इसी दिन फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला का जन्मदिन भी है।

bachchan pandey,

अक्षय कुमार ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि बच्चन पांडे आपको डराने, हंसाने, रूलाने सबके लिए तैयार है। बस अपना प्यार बरसाएं। साथ ही ट्रेलर रिलीज होने की भी जानकारी अक्षय ने दी है। आपको बता दें कि होली के दिन अक्षय कुमार सिनेमाघर में बच्चन पांडे के जरिए अपना रंग बरसाते हुए नजर आयेंगे।

'एंटरटेनमेंट', 'हाउसफुल 3' और 'हाउसफुल 4' के बाद साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' फरहाद सामजी के साथ अक्षय कुमार के साथ अगली बड़ी रिलीज है। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार, गोरखा, रक्षाबंधन, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और रामसेतु जैसी कई बड़ी फिल्मों में इस साल नजर आने वाले हैं।

बता दें कि बच्चन पांडे साल 2014 में रिलीज हुई तमिल हिट फिल्म जिगरठंंडा का रीमेक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार का अंदाज और किरदार इस बार उनके फैंस के साथ दर्शकों को चौंका देगा। फिलहाल इस पोस्टर के लुक पर फैंस अक्षय कुमार की तारीफ कर रहे हैं और इसे साल 2022 की सबसे बड़ी हिट बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X