'बच्चन पांडे' का गाना सारे बोलो बेवफा VIDEO : अक्षय कुमार की एनर्जी देख झूम उठेंगे आप!

By Filmibeat Desk

साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' के अब तक दो गानें 'मार खाएगा' और 'मेरी जान' सामने आ चुके हैं। इन दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। ऐसे में अब निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना भी जारी कर दिया है। इस गाने के बोल 'सारे बोलो बेवफा' है। बता दें कि, 'बच्चन पांडे' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म हैं, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में जलवे बिखेरते नजर आने वाले हैं।

इस गाने के टीजर को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को इसमें किस लेवल का एंटरटेनमेंट का डोज देखने मिलेगा। यानी कह सकते है कि 'सारे बोलो बेवफ़ा' निश्चित रूप से सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और परफेक्ट अक्षय कुमार का डांस नंबर बनकर सामने आएगा! वैसे हमेशा की तरह सुपरस्टार अक्षय इस गाने में अपने किलर स्वैग और एनर्जेटिक डांस के साथ अपने दर्शकों को, खास कर के अपने प्रशंसकों को भौकाल भरा एंटरटेनमेंट देने का वादा करते है। इसकी झलक गाने के टीजर में साफ देखी जा सकती है।

Bachchhan Pandey

सारे बोलो बेवफा में मुख्य नायक बच्चन पांडे के अवतार में अक्षय कुमार की एक्टिंग और स्टाइल के साथ उनकी ऊर्जा ने इसे एक अलग ही लेवल पर लेकर जाता है। जानी द्वारा कंपोज्ड और लिखे गए और बी प्राक द्वारा गाए गए, इस गाने को देसी सेटिंग मिली है, बाकी गाने में अक्षय और उनकी मंडली ने जान फूंकने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह फिल्म 18 मार्च को रिलीज होगी।यहां देखिए Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X