बच्चन पांडे VS द कश्मीर फाइल्स: अक्षय कुमार की फिल्म को मिला जबरदस्त झटका, आधे से भी कम स्क्रीन पर रिलीज

अक्षय कुमार, कृति सैनन और जैकलीन फर्नाडीज़ स्टारर एक्शन- कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 'द कश्मीर फाइल्स' से जबरदस्त टक्कर मिल रही है। खास बात है कि जहां 'द कश्मीर फाइल्स' भारत में 4000 स्क्रीन पर चल रही है। वहीं, बच्चन पांडे को महज 1000-1200 स्क्रीन पर ही संतोष करना पड़ेगा।

बता दें, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को शुरुआत में 630 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। लेकिन फिल्म को मिल रहे बंपर प्रतिक्रिया को देखते हुए इसके स्क्रीन को बढ़ाकर 2000 कर दिया गया। वहीं, पहला हफ्ता खत्म होते होते इसे दुगुना कर 4000 स्क्रीन कर दिया गया है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

bachchan-pandey-vs-the-kashmir-files

कोई शक नहीं कि बच्चन पांडे के लिए बॉक्स ऑफिस का सफर आसान नहीं होने वाला है। जहां इस हफ्ते फिल्म को 'द कश्मीर फाइल्स' से टक्कर मिल रही है। वहीं, 25 मार्च को आ रही है राजामौली की मेगा बजट फिल्म 'आरआरआर', जो कि एक पैन इंडिया फिल्म है।

स्क्रीन का बंटवारा

स्क्रीन का बंटवारा

हिंदी बेल्ट में लगभग 5000-5500 स्क्रीन पर फिल्में रिलीज होती हैं। जिसमें से 4000 स्क्रीन पहले ही 'द कश्मीर फाइल्स' के पास है। बाकी 200-300 स्क्रीन 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'राधे श्याम' जैसी फिल्मों के पास है। लिहाजा, 'बच्चन पांडे' के पास ओपनिंग के लिए 1000-1200 से ज्यादा स्क्रीन नहीं है।

वर्ड ऑफ माउथ

वर्ड ऑफ माउथ

द कश्मीर फाइल्स को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिला है। 3.55 करोड़ की ओपनिंग लेते हुए फिल्म 6 दिनों में ही 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 'बच्चन पांडे' की सफलता भी अब वर्ड ऑफ माउथ पर ही निर्भर करती है।

ओपनिंग कलेक्शन!

ओपनिंग कलेक्शन!

ट्रेड पंडितों की मानें तो यदि बच्चन पांडे 10 करोड़ तक की भी ओपनिंग ले लेता है तो फिल्म के लिए वह काफी होगा.. क्योंकि फिल्म के पास फिलहाल स्क्रीन काफी कम है। अक्षय कुमार के स्टारडम को देखते हुए हालांकि इसे औसत ही माना जाएगा।

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

यह होली के मौके पर सोलो रिलीज हुई है, लिहाजा फिल्म के बॉक्स ऑफिस से काफी उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन एडवांस बुकिंग में फिल्म को लेकर काफी ठंडी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जो भी अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए हैरान करने वाली स्थिति है।

बच्चन पांडे का मुश्किल सफर!

बच्चन पांडे का मुश्किल सफर!

कहना गलत नहीं होगा कि 'द कश्मीर फाइल्स' के तूफान के सामने 'बच्चन पांडे' का टिकना आसान नहीं होगा। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने 3.55 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। लेकिन अब फिल्म हर दिन 18 से 19 करोड़ की कमाई कर रही है। गुरुवार को यानि की सातवें दिन फिल्म ने 18.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'द कश्मीर फाइल्स' 97.30 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

बच्चन पांडे

बच्चन पांडे

बच्चन पांडे का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। साजिद नाडियाडवाला बैनर तले बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सैनन, जैकलीन और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X