'बच्चन पांडे' 1st Day 1st Show: अक्षय कुमार की फिल्म को दर्शकों ने कहा पैसा वसूल ब्लॉकबस्टर

अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर फिल्म बच्चन पांडे सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों ने फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो भी देख लिया है। और फिलहाल ट्विटर पर फिल्म को लेकर पॉजिटिव प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अक्षय के फैंस फिल्म को पैसा वसूल ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, वहीं कुछ दर्शकों को फिल्म औसत से ऊपर लगी है।

साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस एक्शन- कॉमेडी फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार एक खतरनाक गैंगस्टर, जैकलीन उनकी महबूबा और कृति सैनन एक फिल्ममेकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। साथ ही अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, अभिमन्यु सिंह, संजय मिश्रा, सहर्ष कुमार शुक्ला जैसे शानदार कलाकारों की टोली है।

bachchhan-paandey-twitter-review-fans-calls-akshay-kumar-film-paisa-vasool-blockbuster

फिल्म की कहानी मायरा (कृति सैनन) से शुरु होती है, जो एक फिल्ममेकर है। वह एक वास्तविक जीवन के गैंगस्टर पर एक बायोपिक फिल्म बनाने का फैसला करती है। ये खोज उसे सबसे खतरनाक, एक आंख वाला 'बच्चन पांडे' (अक्षय कुमार) के पास ले जाती है, जो बघवा नाम के जगह का सबसे बड़ा गैंगस्टर है। इस सबमें मायरा का साथ देता है उसका दोस्त (अरशद वारसी)।

पैसा वसूल एंटरटेनर

पैसा वसूल एंटरटेनर

दर्शकों की मानें तो फिल्म पूरी तरह से पैसा वसूल एंटरटेनर है। कहानी एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है और कहीं भी बोर नहीं करती है। लोग फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

अक्षय कुमार की एंट्री

अक्षय कुमार की एंट्री

वहीं, फिल्म देखने के बाद दर्शक अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री की भी चर्चा कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट हॉफ अच्छा है, लेकिन सेकेंड हॉफ ज्यादा तगड़ा है।

स्टारकास्ट की तारीफ

स्टारकास्ट की तारीफ

वहीं, एक दर्शक ने फिल्म के स्टारकास्ट की तारीफ की है। लेकिन एडिटिंग, फरहाद सामजी के निर्देशन और गानों को बेकार बताया है। इनका मानना है कि फिल्म और बेहतर बन सकती थी।

कॉमेडी सीन्स की तारीफ

कॉमेडी सीन्स की तारीफ

अन्य दर्शक को फिल्म की कॉमेडी बहुत पसंद आई है। साथ ही कृति सैनन और अरशद वारसी के अभिनय की तारीफ भी कर रहे हैं। फिल्म के कॉमेडी डायलॉग्स को पसंद किया जा रहा है।

फर्स्ट डे फर्स्ट शो

फर्स्ट डे फर्स्ट शो

अक्षय कुमार के फैंस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को लेकर बेहद उत्साहित दिखे हैं। जिन्होंने सिनेमाहॉल के बाहर फिल्म के रिलीज का सेलिब्रेशन भी किया।

अक्षय कुमार के फैंस खुश

अक्षय कुमार के फैंस खुश

ट्विटर पर आए रिएक्शंस को देंखे तो अक्षय कुमार के फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे ब्लॉकबस्टर मान रहे हैं। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी के साथ साथ इमोशनल टच भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X