'बच्चन पांडे' ट्रेलर रिलीज- अक्षय कुमार और कृति सैनन का धमाकेदार अंदाज़, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर

अक्षय कुमार, कृति सैनन और जैकलीन फर्नाडीज़ स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रोमांटिक-एक्शन-कॉमेडी फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस ने किया है। कोई दो राय नहीं कि फिल्म की पहली झलक दिलचस्प है।

ट्रेलर में कहानी की झलक दिखाई गई है, जहां अक्षय कुमार एक खतरनाक गैंगस्टर, जैकलीन उनकी महबूबा और कृति सैनन एक फिल्ममेकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। साथ ही अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, अभिमन्यु सिंह, संजय मिश्रा, सहर्ष कुमार शुक्ला जैसे शानदार कलाकारों की टोली है।

bachchhan-paandey-trailer-starring-akshay-kumar-kriti-sanon-jacqueline-fernandez

अक्षय कुमार ने ट्रेलर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- "धूम धड़ाका रंग पटाखा.. आओ बना लो टोली... इस बार बच्चन पांडे ला रहे हैं.. होली पे गोली!"

ट्रेलर देखकर इसका अंदाजा लगता है कि अक्षय इस बार दर्शकों के सामने कुछ अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। यह किरदार उनके अब तक निभाए रोल्स से काफी अलग है, जहां वो फुल खून- खराबा करने के साथ साथ हल्की फुल्की कॉमेडी भी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की दसवीं फिल्म

अक्षय कुमार की दसवीं फिल्म

निर्माता साजिद नाडियाडवाला कहते हैं, "यह फिल्म कई कारणों से मेरे लिए खास है। 'बच्चन पांडे' नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ अक्षय कुमार की दसवीं फिल्म और इस बैनर के साथ जैकलीन की आठवीं फिल्म को चिह्नित करती है। यह मेरे लिए भी गर्व का क्षण है क्योंकि हमने हीरोपंती के साथ कृति सेनन को लॉन्च किया था और उन्होंने इस फिल्म में एक रॉक सॉलिड परफॉर्मेंस दी है। फरहाद सामजी एक बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक हैं और एकसाथ कई सफल फिल्मों के बाद मुझे उम्मीद है कि एक और सफल फ़िल्म हमारे हाथ लगने वाली है।"

दस गुना मनोरंजन

दस गुना मनोरंजन

अक्षय कुमार, जो बच्चन पांडे में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, कहते हैं,"साजिद नाडियाडवाला के साथ सहयोग करना हमेशा खुशी की बात होती है। वह और मैं बहुत साल पहले से, अभिनेता-निर्माता बनने से बहुत पहले से दोस्त थे। और इसकी केवल कल्पना ही की जा सकती है कि दोस्तों के साथ काम करने में कितना मज़ा आता है। बच्चन पांडे उनके साथ मेरी दसवीं फिल्म है और दर्शक इससे दस गुना मनोरंजन की उम्मीद कर सकते हैं।"

साजिद और अक्षय दोनो मेरे भाई भी हैं और गॉडफादर भी

साजिद और अक्षय दोनो मेरे भाई भी हैं और गॉडफादर भी

निर्देशक फरहाद सामजी कहते हैं, "अक्षय कुमार के साथ यह मेरा चौथा सहयोग है और मैं केवल इतना कह सकता हूं कि दर्शकों ने किसी फिल्म में उनके इस पहलू को पहले कभी नहीं देखा है। साजिद नाडियाडवाला के साथ मेरा बहुत अच्छा रचनात्मक तालमेल है। वह आपको सुधार करने के लिए स्पेस देते है और हमेशा हाईएस्ट प्रोडक्शन वैल्यू का लक्ष्य रखते है.. इसलिए उनके साथ काम करना सबसे अच्छा अनुभव है जिसकी सभी को चाह रहती है। संक्षेप में कहें तो बच्चन पांडे कहते हैं मुझे भाई नहीं गॉडफादर बोलते हैं... लेकिन मेरे लिए साजिद सर और अक्षय सर दोनो मेरे भाई भी हैं और गॉडफादर भी।"

कहानी

कहानी

फिल्म की कहानीमायरा (कृति सैनन) से शुरु होती है, जो एक फिल्म निर्देशक है। वह एक वास्तविक जीवन के गैंगस्टर पर एक बायोपिक फिल्म बनाने का फैसला करती है। ये खोज उसे सबसे खतरनाक, एक आंख वाला 'बच्चन पांडे' (अक्षय कुमार) के पास ले जाती है, जो बघवा नाम के जगह का सबसे बड़ा गैंगस्टर है। इस सबमें मायरा का साथ देता है उसका दोस्त (अरशद वारसी)।

एक्शन से भरपूर

एक्शन से भरपूर

ट्रेलर से समझ आता है कि फिल्म की कहानी में कई मोड़ होंगे। साथ ही यह एक्शन और डायलॉगबाजी से भरपूर होगी। ट्रेलर में बच्चन पांडे का डायलॉग है- 'मुझे भाई नहीं, गॉडफादर बोलते हैं..'

सोलो रिलीज

सोलो रिलीज

बता दें, अक्षय कुमार की ये फिल्म होली के मौके पर सिनेमाघरों में सोलो रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। अक्षय कुमार की पिछली फिल्म सूर्यवंशी ने 195 करोड़ की कमाई की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X