विद्या को मिली अमिताभ की शुभकामनाएं
बच्चन परिवार ने 'इश्किया' की सफलता के लिए फिल्म की अभिनेत्री विद्या बालन को शुभकामनाएं दी हैं। विद्या बालन की यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म 'रण' के साथ शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है। विद्या बालन ने हाल ही में अमिताभ और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'पा' में काम किया था। समालोचकों ने तीनों के अभिनय को इस फिल्म को काफी सराहा है।
शुक्रवार को राजधानी में 'रण' के प्रीमियर के दौरान अमिताभ ने विद्या बालन को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामना देते हुए कहा, "विद्या आपको मेरी तरफ से शुभकामनाएं।" इस दौरान अभिषेक और एश्वर्या भी मौजूद थे। उन दोनों ने भी विद्या को शुभकामनाएं दीं। 'इश्किया' में विद्या बालन के अलावा दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी ने काम किया है। विद्या ने इस फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है।
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन इश्किया पा रण विद्या बालान ishqiya paa rann vidya balan


Click it and Unblock the Notifications