मिट गई दूरियां, 5 साल बाद एक मंच पर एक साथ आए अमिताभ-राज ठाकरे

मनसे ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को पार्टी से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। मनसे के 7 साल पूरा होने पर एक कार्यक्रम के दौरान राज ठाकरे और अमिताभ मंच पर मौजूद रहे। दोनों को एक साथ देखकर ऐसा लग रहा था कि लगभग पांच साल बाद दोनों के रिश्ते सहज हो रहे हैं।
गौरतलब है कि अमिताभ और राज के रिश्ते में उस वक्त कड़वाहट आ गई थी, जब अमिताभ पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबैसडर बने थे। जिसके बाद एक मौके पर अमिताभ ने कहा था कि हम यूपी वाले हैं और हम मराठी नहीं बोलते।जिसके बाद दोनों के बीच की दरार बढ़ती गई। अमिताभ भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कनिष्ठ कलाकारों और स्टंट कलाकारों को बीमा पॉलिसी वितरित करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications