आखिर मिल ही गया बेटी बी को नाम!

अभिषेक से जुड़े सूत्रों के अनुसार कि उनके परिवार ने बच्ची का नाम रखने के लिए बाकायदा एक विधि अपनाई। परिवार में हर किसी ने अपने सुझाव दिए और सभी सुझावों की एक लिस्ट तैयार की गई। जब लिस्ट में से बच्चन परिवार ने तीन नामों को छांटा और उस पर विचार शुरू किया।
ये तीनों नाम अंग्रेजी के 'ए' लेटर से शुरू होते हैं। सभी ने इनमें से दो नामों पर मुहर लगाई। बच्ची के नाम पर सबसे पहले ऐश्वर्या ने सहमति दी थी। बच्चन परिवार चाहता था कि परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य अमिताभ ही बच्ची के दो नामों में से किसी एक पर अंतिम फैसला लें।
हो सकता है कि जल्द ही अमिताभ या अभिषेक ट्विटर पर अपने परिवार की सबसे नई सदस्य का नाम शेयर करें।


Click it and Unblock the Notifications