ऐश बेबी के नामकरण संस्कार में जुटा बच्चन परिवार

खबर है कि बच्चन परिवार के घर में इन दिनों बहुत हलचल देखी जा रही है। वजह है अभि-ऐश की बच्ची का नामकरण संस्कार। जिसे शानदार ढंग से बच्चन परिवार मनाना चाहता है। इसके लिए कैटरिंग वालों से बात भी कर ली गयी है। लेकिन यह समारोह किस दिन होगा यह अभी तय नहीं हैं, हां इतन तय है कि इस समारोह में बच्चन परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। उम्मीद है कि यह नामकरण संस्कार समारोह क्रिसमस के आस- पास होगा।
इससे पहले बच्चन परिवार ने साफ ने कर दिया है कि वो ऐश-अभि की बच्ची की फोटो सार्वजनिक नहीं करेंगे। और ना ही वो किसी को इजाजत देते हैं कि वो उनकी लिटिल एजेंल की तस्वीर सार्वजनिक करें। खैर देखना दिलचस्प होगा कि ऐश-अभि की बेटी या 'बेटी बी' का क्या नाम रखा जाता है?


Click it and Unblock the Notifications











