इस दिन रिलीज होगा 'बच्चन पांडे' का धमाकेदार ट्रेलर, अक्षय कुमार के फैंस हो जाएंगे खुश!
खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार लगातार अपनी शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और आए दिन उनको लेकर अपडेट्स आती रहती हैँ। इस वक्त उनकी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर खबरें सामने आईं हैं। दरअसल अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म बच्चन पांडे में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले अभिनेता ने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की थी और कहा था कि,
वह 18 मार्च 2022 को अपनी फिल्म दर्शकों के सामने लाएंगे। जी हां और इस फिल्म से जो होली के मौके पर रिलीज होने जा रही है, प्रशंसकों के साथ-साथ व्यापार विशेषज्ञों को भी काफी उम्मीदें हैं।

वैसे इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के बाद से ही फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

ट्रेलर 9 फरवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा
दरअसल एक मीडिया पोर्टल से इस बात का खुलासा हुआ है कि फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर 9 फरवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, ''बच्चन पांडे की टीम ने 9 फरवरी 2022 को अक्षय कुमार के फैंस को सरप्राइज देने की योजना बनाई है।

रोमांस और ड्रामा
मेकर्स चाहते हैं कि ट्रेलर एक महीने में दर्शकों के सामने रिलीज हो। बच्चन पांडे की रिलीज डेट से पहले बच्चन पांडे फिल्म का ट्रेलर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का मिश्रण होगा।'' गौरतलब है कि वो इसके अलावा कई शानदार फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार, गोरखा, रक्षाबंधन, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और रामसेतु जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैँ। इनमें से कई फिल्में तो साल 2022 में ही रिलीज होंगी। अक्षय कुमार उन सितारों में से एक हैं जिनकी फिल्में काफी जल्दी जल्दी रिलीज होती हैँ।

बॉक्स ऑफिस
साल 2021 की बात करें तो कोरोना वायरस के कारण वो साल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सका लेकिन इस साल बड़े धमाके होंगे। हालांकि पिछले साल भी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और लक्ष्मी रिलीज हुई थी।

बड़ा धमाका किया था
लक्ष्मी ओटीटी पर तो सूर्यवंशी थिएटर्स में रिलीज की गई थी। बता दें कि अक्षय कुमार ने लंबे समय के बाद काफी बड़ा धमाका किया था।


Click it and Unblock the Notifications