..................... अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खबर, इस महीने से शुरु होगी फिल्म की शूटिंग Bachchan Pandey- Akshay kumar will kick start the shooting on February 2020 - Hindi Filmibeat

Bachchan Pandey- अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खबर, इस महीने से शुरु होगी फिल्म की शूटिंग

सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर सभी जानते हैं कि वो साल में कई फिल्में करते हैं और वो सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले इस समय के सुपरस्टार है। हाल ही में उनकी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर हाल ही में एलान हुआ था और उनका शानदार लुक भी सभी को पसंद आया था। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आई है जो कि अक्षय कुमार के फैंस को काफी ज्यादा खुश करने वाली है। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरु होगी उस महीने का पता चल गया है।

बता दें कि अक्षय कुमार की ये धमाकेदार फिल्म फरवरी 2020 से फ्लोर पर आएगी और काफी बड़ी धमाका करने वाले है। मुंबई मिरर के मुताबिक तब तक अक्षय कुमार अपनी फिल्म सूर्यवंशी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

bachchan pandey, akshay kumar, बच्चन पांडे, अक्षय कुमार

इस फिल्म में वो रोहित शेट्टी के साथ नजर आने वाले हैं। बच्चन पांडे का लुक काफी ज्यादा चौकाने वाला था क्योंकि अक्षय कुमार इसमें एक साउथ इंडियन राऊडी के लुक में नजर आ रहे हैं और ऐसा कुछ उन्होने पहले कभी नहीं किया।

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्‍शन हाउस में बनने वाली फ‍िल्‍म बच्‍चन पांडे 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। अगर ऐसा होता है तो यह आमिर खान की फ‍िल्‍म लाल सिंह चड्ढा से टकराएगी। फिलहाल फिल्म के फ्लोर पर आने का इंतजार है अक्षय कुमार एक नए धमाके के साथ सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X