..................... Bachchan Pandey- Akshay Kumar to shoot with a crew of 200 for the final schedule | अक्षय कुमार 200 लोगों के साथ करेंगे बच्चन पांडे के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग - Hindi Filmibeat

आखिरी शेड्यूल पर पहुंची अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे', 200 लोगों के साथ शूट करेंगे सीन- खास तैयारी

अक्षय कुमार एक के बाद एक अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म करते जा रहे हैं। हाल ही में एक ओर जहां उन्होंने आगामी फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग शुरु की है, वहीं उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' आखिरी शेड्यूल पर पहुंच चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार 200 लोगों के साथ बच्चन पांडे के एक सीन की शूटिंग करने वाले हैं, जिसके लिए खास तैयारियां की गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में एक पूरे थिएटर को फिल्म के आखिरी दिन की शूट के लिए बुक कर लिया गया है और भीड़ दिखाने के दृश्य के लिए 200 लोगों की टीम भी तैयार की गई है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि 200 कलाकारों का COVID टेस्ट किया गया और फिर उन्हें बायो-बबल में रखा गया।

Bachchan Pandey

पूरी टीम का मंगलवार को एक और COVID टेस्ट किया गया और निगेटिव रिजल्ट करने के बाद, वे अब तीन दिनों की शूटिंग के लिए 'बच्चन पांडे' की टीम में शामिल होंगे। जहां कृति सैनन और अरशद वारसी ने थिएटर में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर ली है, वहीं अक्षय कुमार आज यानि की गुरुवार से शूट शुरु करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X