बच्चन परिवार की फ़िल्में नहीं चलेंगी : राज ठाकरे

उन्होंने कहा, "लोग उन उत्पादों का बहिष्कार करें जिनका बच्चन परिवार विज्ञापन करता है. इस परिवार के लोगों के मन में मराठी लोगों के लिए काफी विष है."
शनिवार रात मुंबई में अपने बेटे अभिषेक बच्चन की आने वाली फ़िल्म द्रोण के प्रोमो लांच के दौरान अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा था, "हम यूपी (उत्तर प्रदेश) के लोग हैं. हमें हिंदी में बात करनी चाहिए. उम्मीद है महाराष्ट्र के लोग हमें माफ़ कर देंगे." उसके बाद वह हँसीं।
राज ठाकरे को उनकी हँसी पर भी आपत्ति है और वह कहते हैं कि जया ने यह बात मराठी लोगों का मज़ाक़ उड़ाते हुए कही थी!
| लोग उन उत्पादों का बहिष्कार करें जिनका बच्चन परिवार विज्ञापन करता है. इस परिवार के लोगों के मन में मराठी लोगों के लिए काफी विष है |
उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था. एमएनएस के साथ-साथ शिवसेना ने भी इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी!
बयानबाज़ी
इस साल के शुरू में एक संवाददाता सम्मेलन में जया बच्चन ने कहा था कि उन्हें राज ठाकरे के अस्तित्व की जानकारी नहीं है! उनके इस बयान के बाद से ही राज ठाकरे और बच्चन परिवार के बीच कई बार गर्मागर्म बयानबाज़ी हो चुकी है!
राज ठाकरे ने बच्चन परिवार से संबंधित फिल्मों के प्रदर्शन करने पर सिनेमाघरों के मालिकों को भी धमकी दी है!
उन्होंने कहा, "जया बच्चन मूल रूप से पश्चिम बंगाल की हैं. उन्हें अपनी टिप्पणी वहां करनी चाहिए!"


Click it and Unblock the Notifications