बच्चन परिवार की होली ने हिलाया इंटरनेट, ऐश्वर्या - अभिषेक बच्चन ने जमकर खेला रंग, ऐसी हो गई आराध्या की हालत
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Holi: बच्चन परिवार जमकर होली खेलता है और ये बात किसी से छिपी नहीं है। इस वक्त कुछ तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन के साथ साथ कई और लोग नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक को इस तरह से देखने के लिए फैंस की आंखे तरस गईं थीं। आज होली का त्यौहार पूरे देश में काफी धूम धाम से मनाया जा रहा है और ऐसे में होली की इन तस्वीरों ने सामने आकर फैंस को काफी सुकून दिया है।
किसी तस्वीर में ऐश को गुलाल से सना देखा जा सकता है तो किसी वो आराध्या और अभिषेक के साथ नजर आ रही हैं। आराध्या ने भी जमकर होली खेली है और अभिषेक बच्चन काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके साथ कई बच्चे और जवान भी नजर आ रहे हैं जिनपर खूब होली की मस्ती चढ़ी हुई है। हालांकि तस्वीरें के साथ एक सवाल भी सामने आया है कि क्या ये तस्वीरें लेटेस्ट हैं?
कब की हैं तस्वीरें?
अगर आप भी ये सोचकर खुश हो रहे हैं कि ये तस्वीरें होली 2026 की हैं तो बिल्कुल गलत है। दरअसल ये तस्वीरें दो साल पुरानी हैं। 2024 में इस तरह से अभिषेक और ऐश ने आराध्या के साथ होली खेली थी। इसके बाद से दोनों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। बीच में तो कहा जा रहा था कि दोनों तलाक तक लेने वाले हैं लेकिन बाद में ये मामला शांत हो गया था। हालांकि जया बच्चन आज भी बहू ऐश्वर्या राय के साथ नहीं नजर आती हैं। एक वक्त था जब पूरा बच्चन परिवार एक साथ मिलकर होली खेलता था।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इन तस्वीरों को देखकर लोग खुश हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''खूबसूरत परिवार के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगा, होली एक महत्वपूर्ण पारिवारिक समारोह है।'' एक ने लिखा, ''आराध्या एक शानदार बच्ची है।'' एक ने लिखा, ''आप लोग ऐसे ही साथ रहें।'' एक ने लिखा, ''होली का शुभकामनाएं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











