..................... Bachchan Family leaves for Maldives to celebrate Amitabh Bachchan 75th Birthday - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन बर्थडे स्पेशल...मालदीव के लिए निकला पूरा परिवार..कुछ इस अंदाज में

By Shweta

Recommended Video

Amitabh Bachchan LEAVES to Maldives for 75th Birthday with Family | FilmiBeat

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अमिताभ बच्चन ने सबको खारिज कर दिया था। अब असल सच्चाई ये है कि अमिताभ बच्चन और पूरा परिवार मालदीव वेकेशन पर निकल चुके हैं।

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या पाय, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली और आराध्या बच्चन को रवाना होते स्पॉट किया गया। हालांकि जया बच्चन उनके साथ नजर नहीं आई। अमिताभ बच्चन सहित सभी काफी अच्छे मूड में नजर आ रहे थे।

bachchan-family-leaves-for-maldives-to-celebrate-amitabh-bachchan-75th-birthday

इस दौरान ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन एक साथ नजर आईं। आराध्या भी हमेशा की तरह क्यूट लग रही थीं। दोनों कुछ इस अंदाज में स्पॉट किए गए। ऐश्वर्या और आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन भी थे।

पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खबरें आ रही थीं कि श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन अब जब पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आ रहा है तो सारे अफवाहों पर यहीं विराम लग गया है। श्वेता बच्चन के साथ उनकी बेटी नव्या नवेली भी नजर आईं।

हालांकि इस मौके पर अभिषेक बच्चन भी नजर आए लेकिन जया बच्चन नहीं नजर आईं। हो सकता है वो बाद में अपने परिवार को ज्वाइन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X