..................... bachchan family in trouble case registered against son in law nikil nanda against fraud and Abetment To Suicide - Hindi Filmibeat

बुरे फंसे बच्चन परिवार के इकलौते दामाद निखिल नंदा, लगा ऐसा संगीन आरोप कि बचना मुश्किल...

Nikhil Nanda

Nikhil Nanda Case Against Fraud And Abetment To Suicide: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा जरा मुश्किलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की दातागंज पुलिस ने उनके और ट्रैक्टर कंपनी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। कोर्ट में मामला पहुंचते ही आदेश के बाद ही ये केस दर्ज किया गया है।

'ईटीवी भारत' के मुताबिक, कंपनी के CMD निखिल नंदा समेत फर्म के UP हेड, एरिया मैनेजर, सेल्स मैनेजर, शाहजहांपुर डीलर समेत तीन अन्य अधिकारों का नाम शामिल है। इन पर ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक जितेंद्र सिंह को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायत पापड़ हमजापुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र ने दर्ज कराई है, जिनके भाई जितेंद्र सिंह दातागंज में जय किसान ट्रेडर्स नाम से ट्रैक्टर एजेंसी चलाते थे।

शुरुआत में जितेंद्र अपने को-पार्टनर लल्ला बाबू के साथ कारोबार संभालते थे, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते बाबू के जेल जाने के बाद एजेंसी का काम जितेंद्र अकेले ही संभाल रहे थे। ज्ञानेंद्र ने आरोप लगाया कि नंदा ने कंपनी के अधिकारियों आशीष बालियान (एरिया मैनेजर), सुमित राघव (सेल्स मैनेजर), दिनेश पंत (यूपी हेड), पंकज भास्कर (फाइनेंसर कलेक्शन ऑफिसर), अमित पंत (सेल्स मैनेजर), नीरज मेहरा (सेल्स हेड) और शिशांत गुप्ता (शाहजहांपुर डीलर) के साथ मिलकर जितेंद्र पर सेल्स बढ़ाने के लिए बार-बार दबाव डाला। कथित तौर पर इन सभी ने सेल्स टारगेट पूरा न होने पर उनकी डीलरशिप लाइसेंस रद्द करने और उनकी संपत्ति नीलाम करने की धमकी दी थी। कथित तौर पर ज्यादा स्ट्रेस में, जितेंद्र ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी परेशानी शेयर की।

21 नवंबर, 2024 को, कुछ कंपनी के अधिकारियों ने कथित तौर पर फिर से उनसे मुलाकात की, जिससे प्रेशर बढ़ गया। अगले दिन, 22 नवंबर को, जितेंद्र ने आत्महत्या कर ली। जितेंद्र के परिवार का दावा है कि पुलिस ने तब तक कोई एक्शन नहीं लिया, जब तक कि अदालत ने दखल नहीं दिया। अदालत के निर्देश के बाद, अब सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X