..................... Bachchan family feud over, Navya Nanda was seen having fun with her aunt Aishwarya Rai - Hindi Filmibeat

बच्चन परिवार की अनबन खत्म? मामी ऐश्वर्या राय के साथ मस्ती करती दिखीं नव्या नंदा, हैरान कर देगा वीडियो

Aishwarya Rai Bachchan with Navya Nanda: बच्चन परिवार कुछ सालों से कई कारणों के चलते सुर्खियों में है। कभी परिवार में अनबन तो कभी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरों को लेकर। हालांकि अब कुछ महीनों से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो फैंस के लिए सुकून देने वाली है।

Aishwarya Rai Bachchan

कई मौकों पर ऐश को पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया है। लेकिन अब कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि लोगों को काफी पसंद आने वाला है।

इस वीडियो को देखकर लोगों को लगेगा कि ननद श्वेता नंदा और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच भी सबकुछ सही हो गया है। खबरें आईं थीं कि ऐश की सास जया बच्चन और ननद श्वेता नंदा से बिल्कुल नहीं बन रही है और यही कारण है कि घर में क्लेश हो रहे हैं।

नव्या नंदा के साथ ऐश्वर्या राय की मस्ती

रविवार के दिन सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन अपने फैंस को दर्शन देने के लिए बंगले के बाहर आते हैं। ये सिलसिला कई सालों से जारी है और एक भी रविवार को ऐसा नहीं होता कि अमिताभ बच्चन बाहर ना आएं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मुलाकात कर रहे हैं और पीछे ऐश्वर्या राय, नव्या नवेली नंदा और आराध्या बच्चन इन पलों को कैमरे में कैद करती दिख रही हैं।

इस दौरान सभी मस्ती को मस्ती करते देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि नव्या अपनी मामी के साथ खुश हैं और वीडियो कॉल करके मामा अभिषेक को रविवार दर्शन दिखा रही हैं। हालांकि सच्चाई क्या है और वो तीनों पीछे क्या कर रही हैं ये कोई नहीं जानता है। लेकिन इतना तय है कि गिले शिकवे खत्म हो चुके हैं और परिवार साथ है। करीब 40 सालों से अमिताभ बच्चन फैंस के लिए बाहर आते हैं।

पुराना या नया वीडियो?

वायरल हो रहा वीडियो नया है या पुराना इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस वीडियो पर कुछ लोगों ने कमेंट्स किया है कि ये काफी पुराना वीडियो है। कुछ भी हो ये वीडियो सामने आकर लोगों के काफी सुकून दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X