Aishwarya Rai के जन्मदिन पर बच्चन परिवार ने कर डाली ऐसी हरकत? लोग बोले- 'तलाक कंफर्म है'

aishwarya rai birthday abhishek bachchan

Bachchan Family Aishwarya Rai Birthday- ऐश्वर्या राय इस वक्त अपने जन्मदिन के साथ साथ अभिषेक बच्चन के साथ बिगड़ते रिश्तों को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं। 1 नवंबर को हसीना ने अपने जन्मदिन मनाया लेकिन शायद लोगों की नजरें कहीं और थीं।

यही कारण है कि आज बच्चन परिवार पर ऐश के फैंस भड़के हुए हैं। कइयों ने तो जन्मदिन के मौके पर ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की खबरों पर मुहर भी लगा दी। दरअसल इस बार ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन समेत किसी भी बच्चन परिवार के सदस्य ने जन्मदिन पर विश नहीं किया है।

पहले उनके जन्मदिन के मौके पर अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और नव्या नंदा समेत लगभग सभी लोग विश करते थे। इस दौरान अभिषेक बच्चन का एक बर्थडे पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वो ऐश्वर्या राय की तस्वीर के साथ उनको जन्मदिन पर विश कर रहे हैं। हालांकि ये पुराना पोस्ट है जो कि साल 2023 में सामने आया था।

बच्चन परिवार पर भड़के लोग

लोग बच्चन परिवार को ट्रोल कर रहे हैं। इसका कारण सिर्फ इतना है कि इशारों में ही सही अनबन साफ नजर आ रही है। लोगों ने बर्थडे पर विश ना करने को लेकर ऐसा मान लिया है कि दोनों का रिश्ता अब किसी तरह से नहीं बचेगा। हालांकि बच्चन परिवार या अभिषेक बच्चन ने कभी तलाक की खबर पर बात नहीं की है और ना ही किसी तरह की कोई जानकारी दी है। देखने वाली बात होगी कि आगे क्या होता है।

सेलेब्स ने दी बधाइयां

एक ओर बच्चन परिवार ने उनसे दूरियां बना रखी हैं तो वहीं दूसरी ओर काजोल समेत इंडस्ट्री के कई सितारों ने ऐश को जन्मदिन पर बधाई दी है। फैंस भी लगातार कल से ही सोशल मीडिया पर उनको विश कर रहे हैं। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि दोनों के रिश्ते का सच आधिकारिक तौर पर कब सामने आता है...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X