ऐश बेबी नहीं 'बिटिया' कहकर बुलाइये

अभिषेक की नयी फिल्म प्लेयर्स जल्द ही रिलीज होने वाली है फिल्म की रिलीज से पूर्व राजधानी आए अभिषेक ने बताया कि फिल्म में एक्षन व रोमासं का पूरा मसाला है और फिल्म दर्षकों को बहुत पसंद आएगी। फिल्म के बारे में अधिक कुछ न बताते हुए बच्चन ने कहा कि अच्छा होगा कि लोग फिल्म का आनन्द थियेटर में ही उठाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें व उनके साथी कलाकारों को फिल्म से बहुत उम्मीद है और यह दर्षकों को काफी पसंद भी आएगी क्योंकि फिल्म में एक्षन के साथ बेहतरीन संगीत भी है। अभिषेक के साथ फिल्म के साथी कलाकार नीलू नितिन भी थे और उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ यादें लोगों को सुनायी।
इसके बाद बारी थी अभिषेक की जब उन्हें लोगों ने घेर लिया हर कोई यही जानना चाहता है कि उनके घर जन्मी अभिषेक व ऐष्वर्या की बेटी के बारे में वह कुछ कहें लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। आखिरकार लोगों ने कहा कि कुछ नहीं तो वह अपनी बेटी का नाम ही बता दें जिस पर अभिषेक का जवाब था कि अभी तक नामकरण ही नहीं हुआ जिस कारण उसका कोई नाम नहीं रखा गया है। अभिषेक ने बताया कि वह उसे बिटिया कहकर ही पुकारते हैं। अभिषेक की बात सुनकर सभी हंस पड़े।


Click it and Unblock the Notifications











