ऐश की प्रेगनेंसी डेट को लेकर भड़का बच्चन परिवार

Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रेगनेंसी को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर अब बच्चन परिवार ने कड़ा ऐतराज जताया है। मीडिया में यह खबर जोरों पर है कि ऐश का बेबी 11 नवंबर को जन्म लेगा और उसके लिए बच्चन परिवार ने अस्पताल भी बुक करा लिया है।

लेकिन अब यह खबर बच्चन खानदान को पसंद नहीं आ रही है उनका कहना है कि हमें ही नहीं पता कि ऐश कब मां बनने जा रही हैं और मीडिया में उनके प्रेगनेंसी की प्लानिंग भी हो चुकी है। ऐश्वर्या के प्रवक्ता ने कहा कि एक बार फिर मीडिया में ऐश के लिए गलत खबरें उड़ाई जा रही हैं कि वह इस दिन बच्चे को जन्म देंगी।

इससे पहले भी मिडिया में उनकी शादी को लेकर खबरें उड़ाई गयी थी कि उनकी शादी पहले एक पेड़ से कराई गयी, फिर ट्वीन्स बेबी और अब बेबी के जन्म की डेट। यह उनका पर्सनल मामला है मीडिया कौन होती है इस तरह की खबरों को उछालने वाली। किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में बिना कुछ सोचे समझे लिख देना पूरी तरह से गलत है।

इसके अलावा सेवन हिल्स हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट और रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड पाई ने भी मीडिया में चल रही ख़बरों को सिरे से नकार दिया है जिसमें कहा गया था कि ऐश की डिलीवरी डेट पास आने के कारण बच्चन परिवार ने अस्पताल में एक सुइट बुक करवा लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X