Bachchan's Together: अगस्त्य नंदा ने कर दिखाया, जया-ऐश्वर्या-श्वेता एक साथ हंसती देखने पहुंची द आर्चीज

Bachchan Family At The Archies Screening: स्टार किड्स से लदी फिल्म 'द आर्चीज' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग ही बेहद खास है। दरअसल, फिल्म की स्क्रीनिंग में बी टाउन के बड़े बड़े खानदान एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस सबमे सबसे ज्यादा सुर्खियों मे है बच्चन फैमिली।
दरअसल, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा का बेटा अगस्त्या नंदा इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ऐसे में अगस्त्या की फिल्म देखने के पूरा का पूरा बच्चन परिवार एक साथ हाथों मे बाथ डाले दिखाई दिया। सबसे खास रही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की अपीयरेंस। दरअसल, काफी समय से खबरे आ रही हैं कि ऐश्वर्या अभिषेक की शादी टूटने के कागार पर है ऐसे में ये जोड़ी अपनी बेटी और पूरे परिवार के साथ रेड कार्पेट पर बेहद शानदार अंदाज में दिखाई दी।
इसके साथ ही श्वेता बच्चन, उनके पति निखिल नंदा और दोनो बच्चे नव्या नवेली और अगस्तया सभी साथ में बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। वहीं जया बच्चन भी इस दौरान पूरे परिवार को फोटो क्लिक कराने के लिए मैनेज करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर बच्चन फैमिली की ये तस्वीरें और वीडियो आग की तरह वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि द आर्चीज का प्रीमियर Jio Convention centre में रखा गया। जिसमें सुहाना खान बेहद ही बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अवतार में पहुंची। सुहाना खान ने अपना ये गॉर्जियस लुक खुले बालों और सेटल मेकअप के साथ पूरा किया है। हर तस्वीर में सुहाना कहर ढहाती नजर आ रही हैं।
बता दें कि सुहाना खान के साथ इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अपना डेब्यू कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











