तस्वीर में माला सिन्हा की गोद में बैठा बच्चा फिल्मों में हुआ फ्लॉप, ओटीटी पर बाबा बनकर बटोरी सुर्खियां

बॉलीवुड में बहुत सारे सितारे ऐसे भी रहे हैं जिनका बचपन भी फिल्मों के सेट्स पर ही गुजरा। बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के सितारों की बचपन की तस्वीरें तेजी से वायरल होती हुई नजर आती है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीर जिसमे एक गोलू मोलू सा बच्चा नजर आ रहा है।जो की मशहूर एक्ट्रेस माला सिन्हा की गोद में खेल रहा है।
इस छोटे से बच्चे की क्यूटनेस पर दिल हार बैठी माला सिन्हा
इस वायरल तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा अपने क्यूटनेस से हर किसी का दिल भी जीतता हुआ नजर आया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि माला सिन्हा अपनी गोद में इस बच्चे को बहुत ही प्यार से बैठा कर लाड़ करती हुई नजर आ रही है। दरअसल आपको बता दें कि इस बच्चे के पिता भी एक वक्त पर सुपरस्टार हुआ करते थे। यह बच्चा अपने पिता के ही फिल्म के सेट पर मौजूद है।
माला सिन्हा ने बॉबी देओल को गोद में बैठा किया खूब लाड़
बता दें कि तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा और कोई नहीं बल्कि धर्मेंद्र का बेटा बॉबी देओल है। जो कि अब बेहद हीफेमस हो चुके हैं। दरअसल यह तब की फोटो है जब धर्मेंद्र अपनी फिल्म 'आंखें' की शूटिंग कर रहे थे। तब माला सिन्हा इस छोटे से मासूम बच्चे को प्यार करने से खुद को रोक नहीं पाई। जिस वजह से उन्होंने अपनी गोद में बॉबी देओल को उठा लिया। इस तस्वीर में बॉबी देओल काफी क्यूट लग रही है और उन्होंने पहाड़ी टोपी भी लगाई हुई है।
बॉलीवुड के बाद ओटीटी पर मचाया धमाल
अगर उन बॉबी देओल की बात करें तो आपको बता दें कि वह अपने पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल के नक्शे कदमों पर चले। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक अच्छा खासा नाम कमाया। बॉलीवुड में उन्होंने हमराज और सोल्जर जैसी जबरदस्त हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन अब वह ओटीटी पर वेब सीरीज आश्रम में अपना जलवा दिखा चुके हैं और उन्होंने इसमें काफी बोल्ड सीन भी दे दिए थे।
बॉबी देओल का वर्क फ्रंट
लेकिन अगर हम बॉबी देओल के वर्क फ्रंट के बात करें तो आपको बता दें कि इस साल उनकी सुपरहिट फिल्म अपने पार्ट 2 रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ में उनके पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल भी नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' में भी देखे जाएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन गदर फेम अनिल शर्मा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











