Pushpa 2 की आंधी के आगे Baby John ने भी टेक दिए घुटने, Salman Khan का कैमियो भी हुआ फेल!

Baby John Vs Pushpa 2 Box Office Collection: पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम रोल में हैं। हिंदी वर्जन भारत में 700 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई और अब पुष्पा 2 800 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर दौड़ रही है।
Pushpa 2 की बेहिसाब कमाई
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोमवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'पुष्पा 2 ने सभी नई रिलीज को पीछे छोड़ दिया, अपने वीकेंड 4 में भी अपनी पकड़ बनाए रखी। मास सर्किट में इसका सनसनीखेज परफॉर्मेंस जारी है। प्रतिष्ठित 800 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर दौड़। पुष्पा 2 (वीक 4) शुक्रवार 7 करोड़, शनिवार 10.25 करोड़, रविवार 12.25 करोड़, कुल - 770.25 करोड़ रुपये, इंडिया बिज, हिंदी वर्जन'।
फ्लॉप होने की कगार पर Baby John
वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी लीड रोल में हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने खलनायक की भूमिका निभाई है। बेबी जॉन इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई है और इसने भारत में 28.65 करोड़ रुपये की कमाई की है।
180 करोड़ के बजट में बनी Baby John
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 1.45 करोड़ रुपये और पांच दिनों में 30.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाबी हासिल की है। बेबी जॉन ने दुनिया भर में 43 करोड़ रुपये की कमाई की है और कथित तौर पर इसे 180 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था।
Pushpa 2 बनी सबसे कमाऊ फिल्म
दूसरी तरफ, पुष्पा 2: द रूल ने ग्लोबल लेवल पर 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और दंगल के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। सुकुमार डायरेक्टेड इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। पुष्पा 2: द रूल के बाद पुष्पा 3: द रैम्पेज आएगी।
ऐसा लग रहा कि सिनेमाप्रेमी दूसरी फिल्मों के मुकाबले में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल को चुन रहे हैं। कलीज की डायरेक्टेड बेबी जॉन में राजपाल यादव, जारा ज्याना, शीबा चड्ढा, ओंकार दास मानिकपुरी और जाफर सादिक भी अहम रोल्स में हैं। फिल्म का प्रोडक्शन एटली और प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे ने अपने बैनर ए फॉर एप्पल स्टूडियोज, सिने1 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज के तहत किया है।


Click it and Unblock the Notifications











