Rajpal Yadav Father Passed Away: राजपाल यादव के पिता का निधन, UP के इस शहर में होगा अंतिम संस्कार

Rajpal Yadav father dies in Delhi aims hospital: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फिलहाल तो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जी हां, एक्टर के घर से एक दुखद खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता का निधन हो गया है।
दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस
आपको बता दें कि राजपाल यादव के पिता का निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिता की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से राजपाल यादव को थाईलैंड से दिल्ली आना पड़ा था, लेकिन स्थिति में सुधार ना होने की वजह से राजपाल यादव के पिता का निधन हो गया। बता दें कि काम के सिलसिले में राजपाव यादव 23 जनवरी को ही थाईलैंड पहुंचे थे, लेकिन पिता की खबर सुनते ही 24 की तड़के सुबह वह दिल्ली आ गए।
यहां होगा राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार
सोर्स के मुताबिक राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार उनके घर शाहजहांपुर जिले में किया जाएगा। आपको बता दें कि इसी बुधवार को राजपाल यादव को जान से मारने कि धमकी मिली थी। इतना ही नहीं राजपाल के साथ-साथ सुगंधा मिश्रा, कपिल शर्मा और रेमो डिसूजा को भी धमकी मिली है। चारों को ही पाकिस्तान से धमकी भरा मेल आया था, लेकिन इस धमकी भरे मेल में आखिरी में विष्णु लिखा था। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications